How to joine Jivlal GS academy

चित्र
 Jivlal GS academy को कैसे join करें?   इसके लिए आप को बिलकुल भी चिंता नहीं करनी है, आप आसानी से कई social media platforms के मध्यम से join कर सकते हैं। जैसे:- Facebook YouTube Instagram Telegram Twitter Website और contact करना है तो Gmail भी दिया जा रहा है। यदि pdf या ebook लेना चाहते हैं तो इन्हीं social media platforms में से किसी से भी buy कर सकते हैं। धन्यवाद। आपको हम अपने website  और कई तरीके से मदद कर सकते हैं ,  इसके लिए पहले आपको हमारे website और youtube जैसे platform को join करना है । यदि आप सरकारी नौकरी के लिए  तैयारी करते हैं तो आपको हमारे website पर जरूर visit करना चाहिए, जिसे आपको सही एवं to the point जानकारी मिलेंगी। हमारे साथ जुड़ने के लिए आपको हमारे channel को subscribe  करें और unlimited knowledge प्राप्त करें।                  हमारे menu bar  में click कर हमारे कई platform के साथ आप जुड़े और कोई भी exam की तैयारी हमारे साथ करें।  आपकी सफलता आपके कदमों में होगी। हम आपके लिए modern patte...

शिक्षा हमें उचित ज्ञान ,तकनीकी दक्षता, सकारात्मक विचार, उच्च कौशल ,सुनहरे व्यक्तित्व जैसे गुणों से परिपूर्ण कर बेहतर जीवन प्रदान करता है

 

 

  शिक्षा जीवन में हर तरह से सभी क्षेत्रों में हमें सफल बनाने के लिए  अत्यंत योग्य बनाने एवं महत्वपूर्ण सोच में बदलाव लाकर हमारे जीवन को विशेष रूप देने में मूल भूमिका निभाता है। शिक्षा हमारे जीवन में सोचने की क्षमता को मजबूत बनाकर हमारे भविष्य को खुशियों में परिवर्तित कर राष्ट्र विकास  में वो भूमिका अदा करता है जिससे जीवन में कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी चुनौतियों  का सामना हम यूं ही कर सकते  हैं।

शिक्षा वह महत्वपूर्ण  वरदान के रूप में हमारे जीवन में आकर ऐसे आयाम पैदा करते हैं जो हमारे  दिमाग में तेज़ी से सोचने एवं  आसानी से समझने की शक्ति  को  विकास कर हमें इतना परिपक्व बनाते हैं कि हम सभी चुनौतियों का सुरक्षातम्क तरीके से  एवं  हर बाधाओं का सफलतापूर्वक सामना कर सकें।इस  गुणवत्तापूर्ण क्षमता को ही शिक्षा कहा जाता है



शिक्षा ही मानव जीवन में वे मुख्य भूमिका निभाती है जिसे जीवन के हर पल में जगमगाहट सी नजर आती है. इसे व्यक्ति के सद्गुण आचरण इतना पूर्ण रूप से विकास करता है कि व्यक्ति का व्यवहार  काफी प्रभावित करने वाली और उनके  नैतिक मूल्य भी बहुत अचंभीत कर देने वाली जैसे गुणों उनमें समावेश हो जाता है. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा  व्यक्ति के जीवन में बेहतर से बेहतर रोजगार  प्रदान करने में सक्षम हैं। इसे व्यक्ति के निर्णायक क्षमता में महत्त्वपूर्ण बदलाव आता है एवं  उनका सार्थक विचार में उत्तम गुणों का संचार होने लगता है जिसे व्यक्ति के जीवन में हर पल सम्मान मिलता है। विद्या से  हमें समस्या को अनुकूल  परिस्थितियों में परिवर्तित करने में दक्षता बनाता है। शिक्षा किसी भी व्यक्ति के उज्जवल भविष्य के लिए एक बहुत ही आवश्यक साधन है , इसे ग्रहण कर लोगों की और पारिवारिक सम्मान को एक अनोखी पहचान बनाने में मदद मिलती है ।अतः विद्या हमारे जीवन के सर्वश्रेष्ठ धन में से एक है ।

आधुनिक तकनीकी में प्रगति विज्ञान की विकास का महत्वपूर्ण देन है, जो शिक्षा के विस्तार का एक अनोखा पहल और असीम योगदान के फलस्वरूप ही संभव हो सका है।.संसार के सभी औद्योगिक उपकरण के निर्माण में क्रांति लाने में शिक्षा वैसे रुपरेखा तैयार करता है, जैसे कोई ढांचा में रखकर किसी वस्तु को तैयार किया जाता हो। आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जीवन में कई उद्देश्यों का जन्म होता है ।व्यक्ति इनको अमल में ला कर सफलता भी हासिल कर सकता है ।राष्ट्र की प्रगति में तेज़ी लाना,संसार के लोगों को  पर्यावरण के प्रति उचित जागरूक करना, सामाजिक सुधार कर उनके जीवन में  स्वास्थ्य सोच लाना इत्यादि शिक्षा का ही मूल प्रभाव है।

शिक्षा व्यक्ति के सांस्कृतिक तौर तरीके को सकारात्मक रूप से अवगत कराकर,  आध्यात्मिक जैसे गुणों को व्यावहारिक जीवन में बदलकर   शारीरिक दक्षता से परिपूर्ण  व मानवीय क्रियाकल्पो जैसे  गुणों का विकास कर सुखमय ,सुरक्षित एवं गरिमापूर्ण जीवन जीने का सर्वश्रेष्ठ अवसर प्रदान करता है।

नए सिरे से सीखाना और पुराने चीजों से अवागत कराना वे केवल और केवल शिक्षा ही कारा सकता है। इतिहास का वर्णन करना आसान नहीं होता पर शिक्षा इसे भी आसान बनाकर रख दिया है । इतना परिपक्व और महत्वपूर्ण देन सिर्फ विद्या ही है। इसलिए हमें इनका अनुसरण जरूर करना चाहिए।यह ज्ञान भी देता है और शिष्टाचार भी सिखाता है

आधुनिक तरीके के शिक्षा से ही सही समय में बदलाव लाया जा सकता है।इसका अपने भविष्य से जोड़ना जरूरी है क्योंकि इससे ही हमारा आने वाला पीढ़ी को एक नए मुकाम हासिल होगा और वे अपने सुनहरे भविष्य को संवारने में क्रांति ला सकता है। विद्या ही एक ऐसा धन है जिसे केवल अमल में लाने से ही सफलता हासिल किया जा सकता है।इस प्रकार हम कह सकते हैं कि हमारा शरीर एक मंदिर है और विद्या इनका संचालक।इस मंदिर को पवित्र रख कर विद्या के असीम सागर में डूबकर हमें अपने मुकाम हासिल करना चाहिए।जो भी इस सागर में तैरता है उसे जरूर सफलता के उस पार पहुंच जाता है।व्यक्ति को धैर्य से तैरना चाहिए और सागर को पार करना चाहिए।सागर के उस पर में खुशियों से भरा मंदिर होगा जो हमे आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा और कामयाबी हमारे कदमों में लाकर रख देगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा

शिक्षा देश को तेजी से प्रगति के पथ लाने का बुनियादी ढांचा साबित होता  है। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रत्येक साल नए नए कई सरकारी ययोजनाओं की शिलान्यास करके ग्रामीणों को शिक्षित नागरिक बनाने के लिए हर संभव प्रयास करती रहती हैं ;ताकि उचित  शिक्षा के माध्यम से उनके रोजगार एवं शारीरिक दक्षता बढ़ाया जा सके ।  शिक्षा से वंचित ग्रामीणों तक  सही तकनीक पहुंचकर ग्रामीण क्षेत्रों का भी अच्छी तरीके से विकास किया जा सके। टीवी एवं अखबारों की के माध्यम से ग्रामीणों को  विज्ञापन दिखा कर उन्हे शिक्षित करने पहल सरकार करती रहती है  । आधुनिक शिक्षा प्रणाली ने देश में प्रत्येक व्यक्ति की पारंपरिक रीति रिवाजों को याद दिलाकर उनसे सही सीख देती है।  सैद्धांतिक तरीके को इस्तेमाल कर  एवं प्रायोगिक सुधार कर  लोगों में आत्मनिर्भर भरकर  भारत सरकार एक नए प्रगति  के पथ की ओर बढ़ने का अनोखी पहल कायम कर रही है।

निष्कर्ष

अतः शिक्षा हमरे जीवन में महत्त्वपूर्ण गुणों से परिपूर्ण कर  एक सुंदर जीवन जीने का  बेहतर अवसर से आवागत करा कर एक सुनहरे भविष्य जीने के लिए सभी मौजूद परिस्थिति को अनुकूल बनाने हमारी मदद करती है। अतः शिक्षा ही मानव जीवन की  विकास में आधारभूत  संरचना एवं कुंजी है।

धन्यवाद!


 





आपको हम अपने website  और कई तरीके से मदद कर सकते हैं ,  इसके लिए पहले आपको हमारे website और youtube जैसे platform को join करना है । यदि आप सरकारी नौकरी के लिए  तैयारी करते हैं तो आपको हमारे website पर जरूर visit करना चाहिए, जिसे आपको सही एवं to the point जानकारी मिलेंगी। हमारे साथ आप जुड़े और  हमारे ब्लॉग पेज को subscribe  करें और अथाह knowledge ग्रहण कर आपने आपको सही तकनीक से परिपूर्ण करें।


            





हमारे menu bar  में click कर हमारे कई platform के साथ आप जुड़े और कोई भी exam की तैयारी हमारे साथ करें।  आपकी सफलता आपके कदमों में होगी। हम आपके लिए modern pattern  इस्तेमाल कर आपको आसानी याद रखे जा सकने वाले knowledge  प्रदान करते हैं.  धन्यवाद!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनुशासन सफलता की महत्वपूर्ण कड़ी है

विज्ञान का महत्त्व

How to joine Jivlal GS academy